जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का अगस्त में कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का अगस्त में कोयला उत्पादन 11.9 प्रतिशत घटकर 4.61 करोड़ टन रह गया।

नयी दिल्ली, दो सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का अगस्त में कोयला उत्पादन 11.9 प्रतिशत घटकर 4.61 करोड़ टन रह गया।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बीएसई को दी सूचना में बताया, अगस्त 2023 में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.23 करोड़ टन था।

हालांकि, अप्रैल-अगस्त की अवधि में कंपनी का कोयला उत्पादन बढ़कर 29.04 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 28.15 करोड़ टन था।

कोयले का उठाव भी अगस्त में घटकर 5.21 करोड़ टन रह गया, जो अगस्त 2023 में 5.91 करोड़ टन था।

घरेलू कोयला उत्पादन में सीआईएल का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया का उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़कर 77.36 करोड़ टन रहा था। हालांकि, यह वित्त वर्ष के लिए 78 करोड़ टन उत्पादन के लक्ष्य से थोड़ा कम रह गया था।

सीआईएल का वित्त वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन 70.32 करोड़ टन रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\