जरुरी जानकारी | कोल इंडिया ने अक्टूबर के पहले पखवाड़े में बिजली संयंत्रों को 2.35 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि त्योहारी मौसम के पहले उसकी बिजली उत्पादक इकाइयों को आपूर्ति अक्टूबर के पहले पखवाड़े में छह प्रतिशत बढ़कर 2.35 करोड़ टन हो गई।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि त्योहारी मौसम के पहले उसकी बिजली उत्पादक इकाइयों को आपूर्ति अक्टूबर के पहले पखवाड़े में छह प्रतिशत बढ़कर 2.35 करोड़ टन हो गई।

कोल इंडिया ने बयान में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में कोयला आधारित बिजली उत्पादक संयंत्रों को 2.22 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गई थी।

कोयला आपूर्ति में बढ़ोतरी बिजली की मांग में अचानक आई तेजी की वजह से हुई है। हालांकि, बेमौसम बारिश होने से कोल इंडिया की पूर्वी खदानों में खनन पर असर पड़ा।

चालू वित्त वर्ष में 15 अक्टूबर तक कोल इंडिया ने बिजली संयंत्रों को कुल 31.9 करोड़ टन की आपूर्ति की है। यह पिछले साल की समान अवधि के 30.7 करोड़ टन की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

महारत्न कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 में देश के बिजली उत्पादक संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति का लक्ष्य दिया गया है। यह अनुमान पिछले वित्त वर्ष की आपूर्ति की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\