जरुरी जानकारी | कोल इंडिया को चौथी तिमाही में एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,587 करोड़ रुपए का लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मार्च 2021 में समाप्त हुई तिमाही में एकीकृत लाभ में 1.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गयी और यह 4,586.78 करोड़ रुपए रहा। लाभ में कमी का कारण कम बिक्री है।

नयी दिल्ली, 14 जून सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मार्च 2021 में समाप्त हुई तिमाही में एकीकृत लाभ में 1.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गयी और यह 4,586.78 करोड़ रुपए रहा। लाभ में कमी का कारण कम बिक्री है।

सरकारी कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 4,637.95 करोड़ रुपए का एकीकृत लाभ अर्जित किया था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गयी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च 2020-21 की तिमाही में उसकी एकीकृत बिक्री वित्तीय वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही के 25,597.43 करोड़ रुपए की तुलना में कम होकर 24,510.80 करोड़ रुपए रही।

हालांकि जनवरी-मार्च 2020-21 तिमाही में कंपनी का व्यय 2019-20 की इसी तिमाही के 22,373.046 करोड़ रुपए से कम होकर 21,565.15 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने एक अलग सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर 10 रुपए के अंकित मूल्य पर और 3.50 रुपए प्रति शेयर लाभांश देने की संस्तुति की है। कंपनी की आगामी वार्षिक आम सभा में सदस्य इसका अनुमोदन करेंगे।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी का उत्पादन जनवरी-मार्च 2020 तिमाही के 213.71 टन से घटकर 203.42 टन (एमटी) हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\