जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने गुरुवार को कहा कि दिसंबर 2020 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत घटकर 3,084 करोड़ रुपये रह गया।

कोलकाता, 11 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने गुरुवार को कहा कि दिसंबर 2020 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत घटकर 3,084 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,921.81 करोड़ रुपये था।

सीआईएल ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय थोड़ी घटकर 24,334.64 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,602.19 करोड़ रुपये थी।

सीआईएल का उत्पादन दिसंबर तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1,475 लाख टन से बढ़कर 1,567.8 लाख टन हो गया।

घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक अन्य सूचना में कहा कि उसके बोर्ड ने दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय को मंजूरी दी है। हालांकि, इसके लिए सरकार से मंजूरी ली जानी है।

कंपनी ने 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\