जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन मई में मामूली गिरावट के साथ 6.35 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन मई महीने में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत घटकर 6.35 करोड़ टन रहा है।

नयी दिल्ली, दो जून सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन मई महीने में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत घटकर 6.35 करोड़ टन रहा है।

कोल इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में कंपनी का कोयला उत्पादन 6.44 करोड़ टन था।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई में भी कंपनी का कोयला उत्पादन घटकर 12.56 करोड़ टन रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 12.62 करोड़ टन था।

कोयला खदानों से आपूर्ति किए जाने वाले कोयले का उठान भी मई में 7.8 प्रतिशत घटकर 6.4 करोड़ टन रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में यह 6.94 करोड़ टन था।

अप्रैल-मई की अवधि में कोयले की आपूर्ति भी घटकर 12.85 करोड़ टन रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 13.37 करोड़ टन थी।

कोल इंडिया लिमिटेड का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 में 78.11 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था जो उसके वार्षिक लक्ष्य से लगभग सात प्रतिशत कम था।

कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में 87.5 करोड़ टन उत्पादन और 90 करोड़ टन आपूर्ति का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\