जरुरी जानकारी | कोल इंडिया को 2022-23 की पहली छमाही में 30.6 करोड़ टन का उत्पादन लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने बुधवार को उम्मीद जताई कि वह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 30.6 करोड़ टन के अपने उत्पादन लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगी।

नयी दिल्ली, सात सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने बुधवार को उम्मीद जताई कि वह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 30.6 करोड़ टन के अपने उत्पादन लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगी।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि खनन क्षेत्र इस महीने भारी बारिश से अत्यधिक प्रभावित न हों।

कोल इंडिया लिमिटेड का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

सीआईएल ने कहा, ‘‘उत्पादन की मौजूदा गति से... कंपनी को पहली छमाही में 30.6 करोड़ टन के लक्ष्य के करीब पहुंचने की उम्मीद है।’’

कंपनी ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उत्पादन लक्ष्य 70 करोड़ टन है। इसमें से पहली छमाही में लगभग 44 प्रतिशत और दूसरी छमाही में 56 प्रतिशत उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है।

बयान में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में चार सितंबर तक कोल इंडिया के उत्पादन में 4.46 करोड़ टन की वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर