जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का 2023-24 में बिजली संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वह ऊर्जा संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने कोयले आधारित बिजली संयंत्रों को 58.66 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वह ऊर्जा संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने कोयले आधारित बिजली संयंत्रों को 58.66 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ऊर्जा क्षेत्र को सीआईएल 2023-24 में 61 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति करेगी। यह 2022-23 की तुलना में 2.34 करोड़ टन या चार प्रतिशत अधिक है।’’

गर्मी बढ़ने के साथ कोयले की मांग में बढ़ोतरी के अनुमानों के बीच कंपनी ने कहा कि वह जरूरत को पूरा करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उसकी खदानों में पर्याप्त भंडार है और 2023-24 की पहली तिमाही में उत्पादन बढ़ा दिया गया है।

वर्ष 2022-23 में सीआईएल ने 70 करोड़ टन का लक्ष्य पार कर करते हुए 70.32 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था, जो 2021-22 के 62.26 करोड़ टन की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास 6.9 करोड़ टन का कोयला भंडार है, जो पर्याप्त है। इसके अलावा उत्पादन बढ़ने के साथ हमारा इरादा उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करना और मांग की पूर्ति करना है। उत्पादन बढ़ाने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।’’

एक अप्रैल, 2023 तक घरेलू स्तर पर प्रणाली में कोयले की उपलब्धता करीब 12.5 करोड टन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट