जरुरी जानकारी | जून तिमाही में कोयला आयात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 7.52 करोड़ टन रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत का कोयला आयात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 7.52 करोड़ टन हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.11 करोड़ टन कोयला आयात हुआ था।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत का कोयला आयात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 7.52 करोड़ टन हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.11 करोड़ टन कोयला आयात हुआ था।

ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का कोयला आयात भी 6.59 प्रतिशत बढ़कर 2.29 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.15 करोड़ टन कोयला आयात हुआ था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय वर्मा ने कहा कि उपलब्ध अधिशेष कोयले और मानसून के दौरान औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती को देखते हुए आने वाले महीने में आयात की मांग कम रह सकती है।

जून 2024 के दौरान कुल आयात में से गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.41 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल जून में आयात किए गए 1.32 करोड़ टन से अधिक है। कोकिंग कोयले का आयात 54.5 लाख टन रहा, जबकि जून 2023 में 53.3 लाख टन आयात किया गया था।

अप्रैल-जून तिमाही में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 4.91 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में आयात किए गए 4.65 करोड़ टन से अधिक है। अप्रैल-जून तिमाही में कोकिंग कोयले का आयात 1.54 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.52 करोड़ टन था।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का कोयला आयात 7.7 प्रतिशत बढ़कर 26.82 करोड़ टन हो गया था जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में देश का कोयला आयात 24.90 करोड़ टन था।

घरेलू कोयला उत्पादन पिछले वित्त वर्ष में 11.71 प्रतिशत बढ़कर 99.78 करोड़ टन हो गया, जबकि 2022-23 में यह 89.31 करोड़ टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड