जरुरी जानकारी | अप्रैल-अक्टूबर में कोयला आयात चार प्रतिशत घटकर 14.8 करोड़ टन रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का कोयला आयात 4.2 प्रतिशत घटकर 14.81 करोड़ टन रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 15.47 करोड़ टन था।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का कोयला आयात 4.2 प्रतिशत घटकर 14.81 करोड़ टन रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 15.47 करोड़ टन था।

कंपनियों के ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर, 2023 में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 9.45 करोड़ टन था जो पिछले वर्ष की समान अवधि में आयातित 10.44 करोड़ टन से कम है।

वित्त वर्ष 2023-24 के पहले सात महीनों में कोकिंग कोयले का आयात 3.37 करोड़ टन था, जो एक साल पहले की अवधि में 3.27 करोड़ टन से थोड़ा अधिक था।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कोयला आयात लगभग 2.35 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 1.90 करोड़ टन था।

अक्टूबर में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.68 करोड़ टन था, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 1.16 करोड़ टन का आयात हुआ था।

इस अवधि में कोकिंग कोयले का आयात 43.1 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 46.9 लाख टन आयात हुआ था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय वर्मा ने कहा, "कोयला आधारित संयंत्रों में कम स्टॉक होने और बिजली उत्पादन के लिए होने वाले मिश्रण के लिए आयात संबंधी केंद्र सरकार के निर्देश के बीच कई निविदाएं जारी की गई थीं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू