देश की खबरें | कोचिंग सेंटर हादसा : आईएएस अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों ने तीसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत की घटना से आक्रोशित सिविल सेवा अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को तीसरे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई पश्चिम दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत की घटना से आक्रोशित सिविल सेवा अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को तीसरे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

वह दिल्ली नगर निगम और राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी आयुष ने कहा, ‘‘नियमों का पालन नहीं करके, हमारे जैसे कई छात्रों की जान जोखिम में डालने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ हम अपना विरोध जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी छात्रों को घर जाने और परीक्षाओं की तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी मांगें पूरी नहीं होने पर हम कैंडल मार्च निकालने और भूख हड़ताल शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’’

एक अन्य छात्र सत्यम सिंह ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल की ओर से नैतिक आधार पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, राऊ का आईएएस स्टडी सर्किल इमारत के बेसमेंट को अवैध रूप से पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है और उनमें गाद भरी है।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक कोचिंग संस्थान के मालिक और समन्वयक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड