नयी दिल्ली, 23 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
सुक्खू ने इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और विकास तथा जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ यह पहली मुलाकात थी।
बयान में कहा गया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद राष्ट्रपति के साथ उनकी यह पहली मुलाकात थी।’’
धनखड़ से मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि उन्होंने विकास और जनकल्याण के कई मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सुक्खू के हवाले से एक ट्वीट में कहा, ‘‘हिमाचल के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर उपराष्ट्रपति से मिलना और बातचीत करना अद्भुत रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY