देश की खबरें | शंभू बॉर्डर बंद होना ‘बड़ी समस्या’ है, लोगों को हो रही है परेशानी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि शंभू बॉर्डर का बंद होना व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए एक ‘बड़ी समस्या’ है।

अंबाला, 25 सितंबर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि शंभू बॉर्डर का बंद होना व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए एक ‘बड़ी समस्या’ है।

उन्होंने हरियाणा की सीमा पर पंजाब की ओर बैठे प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने किसानों का मुखौटा पहन रखा है और निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करना चाहते हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने मंगलवार को अंबाला में भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शंभू बॉर्डर का बंद होना बड़ी समस्या है। आम लोगों, विशेषकर व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमारी बॉर्डर खोलने की योजना थी... लेकिन जो लोग उस पार बैठे हैं वे किसान नहीं हैं बल्कि किसानों का मुखौटा पहने हुए हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जो व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और सरकारों को अस्थिर करना चाहता हैं।’’

खट्टर ने कहा, ‘‘ज्यादा विवरण में जाने की जरूरत नहीं है। आप भी जानते हैं कि वे कौन हैं।’’

उन्होंने कहा कि चूंकि अंबाला शहर शंभू बॉर्डर के पास है इसलिए अंबाला को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खट्टर ने कहा, ‘‘हम आगे बढ़ रहे थे लेकिन मामला अदालत में चला गया। अब यह मामला उच्चतम न्यायालय के सामने है जिसने एक समिति बनाई है। मुझे लगता है कि कोई न कोई हल निकल ही जाएगा.. लेकिन ध्यान रहे न्यायालय बिना शर्त बॉर्डर खोलने की इजाजत नहीं देगा और इसकी वजह भी है। पिछली बार (2021 में किसान आंदोलन के दौरान) जिस तरह का उत्पात मचाया गया था, तो वह कौन सा किसान होगा जो लाल किले पर चढ़कर देश का अपमान करेगा?’’

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न मांगों के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। किसान फसलों पर न्यूनतम समर्थन कीमत (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की सहित कई मांग कर रहे हैं।

जब सुरक्षाबलों ने 13 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली की ओर आने से रोक दिया था तब से ही वे पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी