विदेश की खबरें | उत्तरपश्चिमी गर्म हवाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह विश्लेषण 27 वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने किया है जिसमें उन्होंने गणनाओं के आधार पर कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना कम से कम 150 गुना, बल्कि कहीं अधिक बढ़ गई। इस अध्ययन का अन्य वैज्ञानिकों ने अभी विश्लेषण नहीं किया है।

यह विश्लेषण 27 वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने किया है जिसमें उन्होंने गणनाओं के आधार पर कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना कम से कम 150 गुना, बल्कि कहीं अधिक बढ़ गई। इस अध्ययन का अन्य वैज्ञानिकों ने अभी विश्लेषण नहीं किया है।

‘वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन’ के इस अध्ययन में कहा गया कि जून महीने के अंत में तीन अंकों (फैरेनहाइट) में पहुंचा गर्मी का आंकड़ा मानव सभ्यता में औद्योगिक युग से पहले नहीं देखा गया। बल्कि आज की बेहद गर्म दुनिया में भी इतनी गर्मी पड़ना एक हजार वर्ष में एक बार होने वाला विरला घटनाक्रम है।

सह अध्ययनकर्ता ग्रेब्रियल वेच्ची प्रिंसटन विश्वविद्यालय में जलवायु वैज्ञानिक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ा परिवर्तन है।’’

इस अध्ययन में कहा गया कि एक हजार वर्ष में एक बार होने वाला घटनाक्रम तब हर पांच से दस साल में होने लगेगा जब दुनिया और 0.8 डिग्री सेल्सियस गर्म हो जाएगी। यदि कार्बन उत्सर्जन आज की गति के समान ही जारी रहता है तो यह 40 से 50 वर्ष बाद हो सकता है।

वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य एवं वैश्विक पर्यावरण केंद्र में प्रोफेसर सह-अध्ययनकर्ता क्रिस्टी एबी ने कहा, ‘‘यह अध्ययन बताता है कि जलवायु परिवर्तन लोगों की जान ले रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि ओरेगॉन में बुधवार तक गर्म हवा के कारण 116 लोगों की मौत हो गई।

नेशनल ऐकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि वैज्ञानिकों के दल ने मौसम में आए इस परिवर्तन में जलवायु परिवर्तन की भूमिका का पता लगाने के लिए स्थापित एवं भरोसेमंद प्रक्रिया का इस्तेमाल किया।

बहुत अधिक गर्मी के बारे में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के जलवायु वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ अध्ययनकर्ता फ्रेडरिक ओट्टो ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के बगैर ऐसा नहीं होता।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन