जरुरी जानकारी | सिएट का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत घटकर 99 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टायर विनिर्माता कंपनी सिएट का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में तीन प्रतिशत घटकर 99 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल टायर विनिर्माता कंपनी सिएट का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में तीन प्रतिशत घटकर 99 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 102 करोड़ रुपये रहा था।
सिएट लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चौथी तिमाही में परिचालन से होने वाली आय बढ़कर 3,421 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,992 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 471 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 635 करोड़ रुपये था।
आलोच्य वित्त वर्ष में परिचालन आय बढ़कर 13,218 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले 11,943 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 30 रुपये (300 प्रतिशत) का लाभांश देने की सिफारिश की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)