Delhi: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो समूहों के बीच झड़प, तीन गिरफ्तार, 37 हिरासत में

दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद विभिन्न समुदायों के दो समूहों में झड़प हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में 37 लोगों को हिरासत में लिया गया और तीन को गिरफ्तार किया गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नयी दिल्ली, 5 मई : दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद विभिन्न समुदायों के दो समूहों में झड़प हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में 37 लोगों को हिरासत में लिया गया और तीन को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न नौ बजकर 50 मिनट पर पुलिस को वेलकम पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में फोटो चौक के पास झगड़े की सूचना मिली.

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची तथा अतिरिक्त बल तैनात किया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि वेलकम के एक्स और वाई ब्लॉक के पार्क में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि इसने विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया. यह भी पढ़ें : जम्मू में मिली सीमा पार सुरंग, अमरनाथ यात्रा बाधित करने की योजना नाकाम: बीएसएफ

पार्क में और लोगों के एकत्र होने के बाद स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक तनाव के डर से पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सीआरपीसी की धारा 108 के तहत निवारक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान करने के लिए नागरिक भाईचारा समिति के सदस्यों को बुलाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\