देश की खबरें | बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, नगर परिषद के उपाध्यक्ष सहित तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के जमुई जिले में दो समुदाय के बीच झड़प में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमुई, 17 फरवरी बिहार के जमुई जिले में दो समुदाय के बीच झड़प में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

जमुई पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘झाझा थाना क्षेत्र के गांव बलियाडीह में रविवार को जब एक समुदाय के लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस लौट रहे थे तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया जिसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार तथा दो अन्य लोग घायल हो गए।’’

इसमें कहा गया कि कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिनमें से एक में 41 नामजद तथा 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी प्राथमिकी में आठ नामजद तथा 50 से 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।’’

इसमें कहा गया कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि झाझा तथा जमुई में दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई है और शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला।

बयान के अनुसार सोशल मीडिया पर अफवाह न फैले इसके लिए इंटरनेट सेवा तत्काल बंद कर दी गई।

बयान के मुताबिक पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं तथा संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा पुलिस बल तैनात हैं।

आम लोगों से शांति बनाये रखने तथा अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

बयान में कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की सूचना नहीं देने तथा वहां मौजूद होने के बावजूद स्थिति को संभालने में नाकाम रहने पर गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

बयान में कहा गया कि अब स्थिति सामान्य है और असामाजिक तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\