विदेश की खबरें | दमिश्क के एक उपनगर में ड्रूज़ समुदाय और सरकार के समर्थकों के बीच झड़प, 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल के सप्ताहों में सीरियाई ड्रूज बंदूकधारियों की दक्षिणी दमिश्क के उपनगर जरामाना में सरकारी सुरक्षा बलों और सरकार समर्थक बंदूकधारियों के साथ झड़पें हुई हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हाल के सप्ताहों में सीरियाई ड्रूज बंदूकधारियों की दक्षिणी दमिश्क के उपनगर जरामाना में सरकारी सुरक्षा बलों और सरकार समर्थक बंदूकधारियों के साथ झड़पें हुई हैं।

ताजा झड़पें सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद

सोमवार आधी रात के बाद शुरू हुईं। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद की आलोचना की गई थी।

बताया जाता है कि ऑडियो ड्रूज समुदाय के धर्मगुरु का है। लेकिन धर्मगुरु मारवान किवान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि यह ऑडियो उनका नहीं है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही और यह किसी शरारती व्यक्ति की साजिश है, जिसने समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की। यह ऑडियो सामने आने के बाद कई सुन्नी मुसलमानों में नाराज़गी फैल गई थी।

जरामाना में प्रसारित और एसोसिएटेड प्रेस द्वारा देखी गई एक प्रति के अनुसार मंगलवार देर रात जारमाना में हिंसा रोकने के लिए सरकार और स्थानीय समुदाय के प्रमुख लोगों के बीच एक समझौता हुआ। इस समझौते के तहत झड़पें खत्म करने, मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमति बनी है।

यह साफ नहीं है कि यह समझौता लंबे समय तक टिकेगा या नहीं, क्योंकि इससे पहले ऐसे कई समझौते टूट चुके हैं।

ब्रिटेन स्थित 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' के अनुसार, मारे गए 10 लोगों में चार हमलावर और छह स्थानीय निवासी थे। वहीं, एक अन्य समूह 'सुवायदा24' के अनुसार 11 लोगों की मौत हुई और 12 घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त