देश की खबरें | ''नागरिकों को सामान्य निवास वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहिए''

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि पात्र नागरिकों को केवल उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराना चाहिए, जहां के वे सामान्य निवासी हैं, न कि उस स्थान पर जहां उनका मूल निवास है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि पात्र नागरिकों को केवल उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराना चाहिए, जहां के वे सामान्य निवासी हैं, न कि उस स्थान पर जहां उनका मूल निवास है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बिहार में चुनाव मशीनरी राज्य की मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) कर रही है, जहां इस वर्ष के अंत में चुनाव होने हैं।

इस अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य ऐसे “कई व्यक्तियों” की पहचान करना है, जो जानबूझकर या अनजाने में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के एक से अधिक मतदाता पहचान-पत्र रखे हुए हैं।

यहां बूथ-स्तरीय अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, “लोक प्रतिनिधित्व कानून के अनुसार, आप जिस विधानसभा क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वहीं पर ही आपको मत का अधिकार प्राप्त है। उदाहरण के लिये अगर आप सामान्य तौर से दिल्ली में रहते हैं पर आपका मूल निवास पटना में है, तो आपका मत दिल्ली में होना चाहिए, न कि पटना में।”

कई लोग एक स्थान के सामान्य निवासी हैं और उन्होंने उसी स्थान से अपना मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया है, जबकि प्रवास से पहले का उनका मतदाता पहचान पत्र उनके पास है, जो कि, अधिकारियों ने बताया, एक आपराधिक कृत्य है।

विपक्षी दलों ने दावा किया है कि इस कवायद से वास्तविक मतदाता अपने अधिकार से वंचित हो सकते हैं और बिहार में सत्तारूढ़ सरकार को फायदा हो सकता है।

पूरे देश में या भागों में 1952 से 2004 तक 52 वर्षों की अवधि में नौ बार, विभिन्न गहन संशोधनों के माध्यम से मतदाता सूचियां नए सिरे से तैयार की गईं - औसतन लगभग हर छह साल में एक बार।

इस बार हालांकि यह कवायद 22 वर्षों के बाद हो रही है।

निर्वाचन आयोग इस वर्ष छह राज्यों में मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा करेगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी, ताकि विदेशी अवैध प्रवासियों के जन्म स्थान की जांच करके उन्हें बाहर निकाला जा सके।

बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं, जबकि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं।

यह कदम, जिसे बाद में अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा, बांग्लादेश और म्यांमा सहित अवैध विदेशी प्रवासियों पर विभिन्न राज्यों में की गई कार्रवाई के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट