देश की खबरें | सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल की पत्नी ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), छह जुलाई गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल की पत्नी ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 5वीं रिजर्व बटालियन बेस कैंप इंदिरापुरम गाजियाबाद में तैनात सीआईएसएफ कांस्टेबल धनंजय चौहान की पत्नी साधना (45) ने मंगलवार को अपने दुपट्टे की मदद से छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार घटना के वक्त नासिक के रहने वाले चौहान बाहर से दरवाजा बंद करके बाजार गए थे, जबकि उनके दोनों बेटे घर में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि जब मां फांसी लगा रही थी तो बड़ा बेटा उसे बचाने के लिए मदद के लिए चिल्लाया।
पुलिस के अनुसार उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।
अपर पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)