देश की खबरें | तमिलनाडु में सीआईएसएफ के सिपाही ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के एक सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
चेन्नई, तीन मार्च चेन्नई हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के एक सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृत सिपाही की पहचान राजस्थान के यशपाल (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान वाले क्षेत्र के एक विश्रामगृह में हुई, यशपाल ने कमरा बंद करके अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर अधिकारी व अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि काम के बोझ से तंग आकर सिपाही ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)