देश की खबरें | पॉक्सो मामले में सीआईडी ने भाजपा नेता येदियुरप्पा को नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में नोटिस जारी कर जांच के लिए पेश होने को कहा है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 12 जून कर्नाटक के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में नोटिस जारी कर जांच के लिए पेश होने को कहा है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा फिलहाल दिल्ली में हैं और लौटने के बाद उनके जांच में शामिल होने की संभावना है।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया था कि इस साल दो फरवरी को एक बैठक के दौरान येदियुरप्पा ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

सदाशिवनगर पुलिस द्वारा 14 मार्च को मामला दर्ज किए जाने के कुछ घंटों बाद कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से आगे की जांच के लिए सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया था।

येदियुरप्पा पर आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय महिला की पिछले महीने फेफड़ों के कैंसर के कारण यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

येदियुरप्पा (81) ने आरोप से इनकार किया है और कहा है कि वह कानूनी रूप से मामला लड़ेंगे।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सीआईडी ​​ने कल नोटिस भेजकर उन्हें आज पेश होने को कहा था। हालाँकि, चूँकि वह इस समय दिल्ली में हैं, इसलिए उन्होंने समय मांगा है। वह तीन दिन बाद पुलिस के सामने पेश होंगे।’’

पुलिस ने कहा कि सीआईडी ​पहले ही दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत पीड़िता और उसकी मां का बयान दर्ज कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड