देश की खबरें | चिराग की पार्टी ने रामविलास पासवान की पत्नी के साथ ‘दुर्व्यवहार’ के लिए पारस को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आरवी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए सोमवार को उनके चाचा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पशुपति कुमार पारस को जिम्मेदार ठहराया।

पटना, 31 मार्च केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आरवी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए सोमवार को उनके चाचा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पशुपति कुमार पारस को जिम्मेदार ठहराया।

लोजपा (आरवी) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आरोप लगाया कि पारस और उनके दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नियों ने हाल ही में राजकुमारी देवी (रामविलास पासवान की पहली पत्नी) को बिहार के खगड़िया जिले में उनके पैतृक आवास से बेदखल करने की कोशिश की थी।

रामविलास पासवान ने चिराग की मां रीना से शादी करने से 20 साल पहले राजकुमारी देवी से विवाह किया था।

तिवारी ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (चिराग) को जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी मिली, उन्होंने प्रिंस पासवान (राम चंद्र पासवान के बेटे) को अपने पैतृक गांव सहार बन्नी जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि राजकुमारी देवी को मिले कमरे में ताला लगा दिया गया है और उनसे वहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। पारस, जो दिवंगत रामविलास पासवान को पूजने का दावा करते हैं, अपनी बुजुर्ग और बीमार भाभी के साथ दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन हम राजकुमारी देवी के समर्थन में खड़े हैं।’’

इस सिलसिले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पारस से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

ताजा विवाद को चिराग और पारस के बीच बिहार के शीर्ष दलित नेताओं में से एक रामविलास पासवान की ‘‘राजनीतिक विरासत’’ पर कब्जे को लेकर जारी झगड़े के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी