विदेश की खबरें | चीनी सैन्य अभ्यास ‘अभिप्रायपूर्ण उकसावे’ की कार्रवाई : ब्लिंकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से खफा चीन ने सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन स्वशासित द्वीप ताइवान को अपना हिस्सा होने का दावा करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से खफा चीन ने सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन स्वशासित द्वीप ताइवान को अपना हिस्सा होने का दावा करता है।

ब्लिंकन ने कम्बोडिया में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) की बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा कि पेलोसी की यात्रा शांतिपूर्ण रही और यह ताइवान को लेकर अमेरिका की नीति में परिवर्तन का परिचायक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन इसे (यात्रा को) ‘ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास उकसावे की सैन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के बहाने के तौर पर ले रहा है।’

उन्होंने कहा कि इसकी वजह से नोम पेन्ह में आयोजित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान ‘तल्ख संवाद’ हुआ। इस सम्मेलन में उनके और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के अलावा आसियान, रूस एवं अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मैंने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि हमने सार्वजनिक तौर पर और प्रत्यक्ष तौर पर चीनी विदेश मंत्री के साथ हाल के दिनों में कहा है कि उन्हें (पेलोसी की) यात्रा को युद्ध और उकसावे की कार्रवाई के तौर पर नहीं देखना चाहिए, क्योंकि उन्होंने जो कुछ किया है उसे न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। मैंने इस तरह की (सैन्य) कार्रवाई समाप्त करने का आग्रह किया है।’’

इस बीच, चीन ने ताइवान की यात्रा को लेकर पेलोसी पर अनिर्दिष्ट प्रतिबंध लगाये हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेलोसी ने चीन की चिंताओं की परवाह नहीं की है।

पेलोसी की यात्रा को लेकर चीन की आक्रामक प्रतिक्रिया के बावजूद ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका भी ‘‘इस क्षेत्र में अपने सहयोगियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता’’ नहीं बदलेगा और रक्षा विभाग ने रोनाल्ड रीगन विमानवाहक पोत को ‘‘स्थिति की निगरानी के लिए सामान्य क्षेत्र में मौजूद रहने’’ का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन जगहों पर हवाई और समुद्री मार्ग की यात्रा करते रहेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय कानून हमें इसकी इजाजत देता है। हम ताइवान जलडमरूमध्य से मानक विमान एवं समुद्री पारगमन जारी रखेंगे।’’

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान सम्मेलन कक्ष में घुसते ही वांग ने पहले से बैठे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कंधा थपथपाया और अपनी सीट पर बैठने से पहले उनकी ओर हाथ भी हिलाये।

ब्लिंकन सबसे अंत में पहुंचे और वह कुछ दूरी पर जाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गये।

नोम पेन्ह वार्ता से पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने संकेत दिया कि ब्लिंकन की इस बैठक के दौरान किसी से आमने-सामने बात होने की संभावना नहीं है।

जापान के आर्थिक क्षेत्र में चीनी प्रक्षेपास्त्र चलाए जाने के संबंध में ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ‘‘चीन की खतरनाक कार्रवाई’’ के मद्देनजर जापान के साथ ‘‘मजबूती से खड़ा’’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट