विदेश की खबरें | चीन की यांग्त्सी नदी फिर उफान पर, बाढ़ आने का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 21 जुलाई (एपी) चीन में मूसलाधार बारिश के कारण यांग्त्सी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है, जिससे फिर बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

बीजिंग, 21 जुलाई (एपी) चीन में मूसलाधार बारिश के कारण यांग्त्सी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है, जिससे फिर बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पिछले महीने से बाढ़ से मची तबाही के कारण पहले ही 140 लोग मारे गए हैं या लापता हैं।

यह भी पढ़े | Sex During Coronavirus: कोरोना संकट के बीच खुद को सेफ रखने के लिए रेनकोट का इस्तेमाल कर रही हैं बोलीविया की सेक्स वर्कर्स.

बारिश के कारण विशाल ‘थ्री गॉर्जस डैम’ पर दबाव बन रहा है।

आधिकारिक प्रेस एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि बांध के पीछे के जलाशय में प्रवाह की दर शुक्रवार रात 55,000 क्यूबिक मीटर (लगभग 600,000 घन फुट) प्रति सेकंड दर्ज की गई थी। शनिवार को बढ़कर 61,000 घन मीटर हो गई थी, जो रविवार रात कम होकर 46,000 घन मीटर हो गई।

यह भी पढ़े | चीन में खुलेंगे सभी सिनेमा हॉल, पार्क-पर्यटन स्थल-व्यायामशाला और पुस्तकालय भी खोले जाएंगे.

चीन के 24 प्रांतों से बाढ़ के कारण इस महीने करीब 18 लाख लोगों को निकाला गया है।

चीन मे सबसे भयानक बाढ़ 1998 में आई थी, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और करीब 30 लाख लोग बेघर हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड