जरुरी जानकारी | चीन के एंट ग्रुप ने पेटीएम में चार प्रतिशत हिस्सेदारी 2,103 करोड़ रुपये में बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन की प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी एंट ग्रुप ने मंगलवार को डिजिटल भुगतान कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में चार प्रतिशत हिस्सेदारी 2,103 करोड़ रुपये में बेच दी। यह सौदा खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से हुआ।

नयी दिल्ली, 13 मई चीन की प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी एंट ग्रुप ने मंगलवार को डिजिटल भुगतान कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में चार प्रतिशत हिस्सेदारी 2,103 करोड़ रुपये में बेच दी। यह सौदा खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से हुआ।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, जाने-माने उद्योगपति जैक मा के एंट ग्रुप ने अपने सहयोगी एंटफिन नीदरलैंड होल्डिंग बी वी के माध्यम से दो अलग-अलग थोक सौदों के माध्यम से पेटीएम की मूल कंपनी नोएडा स्थित वन97 कम्युनिकेशंस में 2.55 करोड़ से अधिक शेयर यानी चार प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

एंट ग्रुप को पहले एंट फाइनेंशियल के नाम से जाना जाता था। यह चीन के अलीबाबा समूह की कंपनी है।

शेयरों का निपटान 823.30-826.04 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया। इस प्रकार, कुल सौदा 2,103.74 करोड़ रुपये का रहा।

इस लेनदेन के बाद, एंटफिन नीदरलैंड होल्डिंग की पेटीएम में हिस्सेदारी 9.85 प्रतिशत से घटकर 5.85 प्रतिशत रह गई है।

इस बीच, निवेश बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन शैक्स ने अपनी इकाई गोल्डमैन शैक्स (सिंगापुर) के माध्यम से वन97 कम्युनिकेशंस में 37.35 लाख शेयर यानी 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी 307.43 करोड़ रुपये में खरीदी।

गोल्डमैन शैक्स ने ये शेयर 823.10 रुपये प्रति शेयर की औसत भाव पर खरीदे।

पेटीएम शेयर के अन्य खरीदारों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।

पेटीएम का शेयर मंगलवार को 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 856.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\