चीन 22 मई से संसद का वार्षिक सत्र आयोजित करेगा

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को बताया कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति के नियमित सत्र में यह फैसला लिया गया।

बीजिंग, 29 अप्रैल चीन 22 मई से संसद का वार्षिक सत्र आयोजित करेगा। पहले संसद सत्र पांच मई से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण यह स्थगित हो गया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को बताया कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति के नियमित सत्र में यह फैसला लिया गया।

उसने बताया कि मार्च की शुरुआत में होने वाले 13वीं एनपीसी के तीसरे सत्र को कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब यह बीजिंग में 22 मई से शुरू होगा।

चीन में सोमवार तक संक्रमित लोगों की संख्या 82,836 पर पहुंच गई जिनमें 648 वे मरीज भी शामिल हैं जिनका अब भी इलाज चल रहा है और 77,555 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

चीन में दूसरे देशों से आए रोगियों की संख्या 1,639 पर पहुंच गई है जिनमें से 552 का इलाज चल रहा है और 21 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चीन में संक्रमितों की संख्या में कमी होने के साथ ही बीजिंग में अधिकारी कोविड-19 के लिए खास तौर पर बनाए एक अस्पताल से सभी मरीजों को छुट्टी देने के बाद इसे बंद कर देंगे।

यह कदम तब उठाया जा रहा है जब चीन में इस बीमारी का केंद्र रहे वुहान ने हाल ही में 16 अस्थायी अस्पतालों को बंद कर दिया और रविवार को आखिरी मरीज को छुट्टी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\