विदेश की खबरें | चीन ने पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होने की बात कही, लेकिन एलएसी से सैनिक हटाने पर साधी चुप्पी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए भारत के साथ की गई संयुक्त कोशिशों के चलते पूर्व लद्दाख में तनाव कम हुआ है। लेकिन, उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया।

बीजिंग, 25 मार्च चीनी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए भारत के साथ की गई संयुक्त कोशिशों के चलते पूर्व लद्दाख में तनाव कम हुआ है। लेकिन, उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया।

सिलसिलेवार सैन्य एवं कूटनीतिक वार्ताओं के चलते दोनों देशों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिण तटों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पिछले महीने पूरी कर ली। दोनों देशों ने सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर हुए समझौते के तहत ऐसा किया।

वहीं, एलएसी से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाया जाना अभी बाकी है। भारतीय थल सेना हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग जैसे इलाकों से सैनिकों को तेजी से हटाने की प्रक्रिया पर जोर दे रही है, ताकि पर्वतीय क्षेत्र में भी तनाव को कम किया जा सके।

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल रेन गुयोकियांग ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान में चीन और भारत ने पैंगोंग झील इलाके में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को पीछे हटा लिया है और दोनों देश मौजूदा कदमों पर सकारात्मक रूप से टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन और भारत के संयुक्त प्रयासों को इसका श्रेय जाता है, जिससे सीमावर्ती इलाके में तनाव कम हुआ है।’’

रेन के हवाले से चीनी मिलिट्री ऑनलाइन पोर्टल ने कहा कि दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा के पश्चिम हिस्से में अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए सैन्य एवं कूटनीतिक माध्यमों से संवाद कायम रखने के लिए सहमत हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा चीन से एलएसी से लगे टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहे जाने संबंधी खबरों को उद्धृत करते हुए एक सवाल पूछा गया था, जिसका रेन जवाब दे रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज