विदेश की खबरें | जलवायु परिवर्तन एवं अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग करे चीन : येलेन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अपने चीनी समकक्ष और उप प्रधानमंत्री ही लिफेंग के साथ मुलाकात के दौरान येलेन ने प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी पाबंदियों का बचाव किया। इन प्रतिबंधों से चीन नाराज है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की असहमति बढ़ते आर्थिक एवं वित्तीय संबंधों के रास्ते में रोड़ा नहीं बने।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे सामने भी उभरते बाजारों एवं विकासशील देशों में ऋण संकट तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियां हैं।’’

येलेन उन अमेरिकी अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने दोनों देशों संबंधों को सुधारने के लिए चीन की यात्रा की है।प्रौद्योगिकी, सुरक्षा एवं ताइवान एवं अन्य मुद्दों पर विवाद के कारण अमेरिका एवं चीन के संबंध दशकों बाद अपने सबसे निचले स्तर पर है।

येलेन का प्रधानमंत्री ली क्विंग समेत कई चीनी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। क्विंग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी में दूसरे शीर्ष नेता हैं।

अमेरिका के वित्त विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य संवाद को बढ़ावा देना है लेकिन बड़े मतभेदों पर कोई सहमति बनने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि येलेन का चीनी नेता शी चिनफिंग के साथ मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)