विदेश की खबरें | चीन ने ताइवान के निकट 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान एवं चार गुब्बारे भेजे: ताइवान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने ऐसे समय में ये सैन्य गतिविधियां की हैं जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अमेरिका समेत प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों की हालिया यात्रा के जवाब में बीजिंग द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास कर सकता है।
चीन ने ऐसे समय में ये सैन्य गतिविधियां की हैं जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अमेरिका समेत प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों की हालिया यात्रा के जवाब में बीजिंग द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास कर सकता है।
चीन दो करोड़ 30 लाख लोगों की आबादी वाले स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और ताइवान के साथ अन्य देशों के औपचारिक संबंधों पर आपत्ति जताता है। अमेरिका समेत अधिकतर देश ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देते लेकिन अमेरिका अनौपचारिक तौर पर ताइवान का प्रमुख समर्थक है और इसे हथियार बेचता है।
चीन सरकार ने आवश्यकता पड़ने पर सैन्य बल के माध्यम से ताइवान पर कब्जा करने का संकल्प लिया है तथा वह लगभग हर रोज द्वीप के निकट अपने पोत और सैन्य विमान भेजता है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे के बीच 24 घंटे में 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान और चार गुब्बारे देखे गए।
मंत्रालय ने कहा कि इनमें से छह विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया जो ताइवान और चीन का एक अनौपचारिक सीमा क्षेत्र है।
मंत्रालय के अनुसार, इनमें से एक गुब्बारा द्वीप के उत्तरी सिरे से होकर गुजरा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)