विदेश की खबरें | चीन ने शीर्ष तिब्बती अधिकारी को अगले साल होने वाले सीपीसी फेरबदल से पहले बीजिंग भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अध्यक्ष किझाला का अगले साल शीर्ष नेतृत्व में होने वाले फेरबदल में राष्ट्रीय विधायिका में उच्चतर पद के लिए बीजिंग तबादला कर दिया है । इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अभूतपूर्व तौर पर तीसरा कार्यकाल संभावित है। मीडिया में इस आशय की खबर आयी है।

बीजिंग, छह अक्टूर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अध्यक्ष किझाला का अगले साल शीर्ष नेतृत्व में होने वाले फेरबदल में राष्ट्रीय विधायिका में उच्चतर पद के लिए बीजिंग तबादला कर दिया है । इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अभूतपूर्व तौर पर तीसरा कार्यकाल संभावित है। मीडिया में इस आशय की खबर आयी है।

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बुधवार को खबर दी कि किझाला (63) बीजिंग में नयी जिम्मेदारी संभालने के लिए ल्हासा से चले गये हैं। वैसे इसकी अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किझाला का मूल नाम चे डल्हा है।

किझाला का स्थान सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सपीसी) की ल्हासा शाखा के प्रमुख यान जिन्हाइ के लेने की संभावना है। यह फेरबदल ऐसा पार्टी की पंचवर्षीय कांग्रेस के गठन का हिस्सा है। ल्हासा तिब्बत की प्रांतीय राजधानी है।

कांग्रेस अगले दशक के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगी।

अखबार की की खबर के अनुसार 2017से तिब्बत सरकार की अगुवाई कर रहे किझाला को शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल कांग्रेस में नयी भूमिका मिलने की संभावना है ।

एनपीसी में उनकी प्रोन्नति ‘‘चीनी राष्ट्र के लिए सामुदायिक भावना’ के शी के दृष्टिकोण की पूर्ति होना है जिसका मतलब पार्टी सभी जातीय समूहों के लिए है।

सीपीसी नवंबर में अपना छठा पूर्ण सत्र बुलाकर अगले साल की कांग्रेस की अपनी प्रक्रिया शुरू करेगी। इस सत्र में 370 से अधिक पूर्ण एवं प्रत्यावर्ती सदस्य हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\