विदेश की खबरें | चीन ने दो करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने मंगलवार को बीजिंग में दो करोड़ दस लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के आदेश दिए।

बीजिंग, 26 अप्रैल चीन ने मंगलवार को बीजिंग में दो करोड़ दस लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के आदेश दिए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले देश में सोमवार को 35 लाख लोगों की जांच के आदेश दिए गए थे,जिनमें से 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वहीं शंघाई में 52और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। इन मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के वर्तमान प्रसार के मामले बढ़कर 190 हो गए हैं।

शंघाई के समान ही राजधानी बीजिंग में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी के 11जिलों में मंगलवार को सामूहिक जांच के आदेश दिए गए हैं, और अनुमान के मुताबिक यहां के दो करोड़ दस लाख लोगों की जांच की जाएगी।

सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों की जांच की गई ,जिनमें संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए। बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिए हैं। ये जांच बुधवार और शुक्रवार को भी दोहराई जाएगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चीनी मुख्यभूमि में संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 1,908 मामले सामने आए जिनमें से 1,661 मामले शंघाई से सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\