विदेश की खबरें | चीन बाढ़ : प्रभावित इलाकों में पहुंचाई गयी राहत सामग्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

शिनजियांग (चीन), 25 जुलाई (एपी) चीन में भीषण बाढ़ से बेहाल हेनान प्रांत के शिनजियांग शहर में रविवार को ट्रकों के जरिए लोगों के लिए भोजन सामग्री और पीने का पानी पहुंचाया गया। सैनिकों ने नदी की खाई को भरने के लिए रेत की बोरियां रखीं।

हेनान प्रांत के जिन इलाकों में बाढ़ का पानी नीचे उतर रहा है, उन इलाकों में लोगों ने सड़कों से मलबा हटाने के अलावा फंसी हुई कारों को भी निकाला। हेनान प्रांत में मंगलवार से शुरू हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक कम से कम 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

ट्रकों के जरिए भोजन सामग्री और पीने के पानी समेत अन्य राहत सामग्री शिनजियांग के एक स्टेडियम में पहुंचाई गयी, जहां से यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित लोगों में वितरित की गयी। शिनजियांग शहर हेनान प्रांत के प्रमुख शहर झेंगझोउ से करीब 65 किलोमीटर दूर है।

राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए स्वयंसेवकों ने “गो शिनजियांग“ के नारे लगाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का उत्साह बढ़ाया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेनान प्रांत में बाढ़ के कारण 3800 से अधिक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और 9,20,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के कारण दो अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने शनिवार को कुछ इलाकों में बाढ़ के पानी को कम करने के लिए जानबूझकर हेबी शहर के आसपास के इलाकों में पानी छोड़ा। शिनजियांग शहर की वेही नदी में 100 मीटर लंबी और आठ मीटर गहरी दरार को भरने के लिए सैनिक युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट