विदेश की खबरें | अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के जवाब में चीन ने ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को विस्तृत जानकारी दिए बिना घोषणा की कि ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में अभ्यास ‘‘राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।’’ अभ्यास के समय, उसके सटीक स्थान और उसमें बल की कौन सी टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

चीन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को विस्तृत जानकारी दिए बिना घोषणा की कि ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में अभ्यास ‘‘राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।’’ अभ्यास के समय, उसके सटीक स्थान और उसमें बल की कौन सी टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी थिएटर कमांड द्वारा युद्ध की संयुक्त तैयारी, ताइवान के मुद्दे पर प्रासंगिक देशों के गंभीर रूप से गलत बयानों, उनके अनुचित कदमों और द्वीप की स्वतंत्रता की वकालत करने के कारण की जा रही है।

अमेरिका के ताइवान के साथ अनौपचारिक लेकिन मजबूत संबंध हैं। वहीं चीन और अमेरिका के बीच हांगकांग, दक्षिण चीन सागर, कोविड-19 तथा व्यापार सहित कई मुद्दों पर काफी समय से गतिरोध जारी है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को ताइवान पहुंचने से जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

चीन के रक्षा मंत्रालय के बयान में एक अज्ञात प्रवक्ता ने इस यात्रा की कड़ी निंदा की और कहा, ‘‘ किसी को भी चीन के लोगों की राष्ट्रीय संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की प्रतिबद्धता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।’’

चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और जरूरत पड़ने पर सैन्य बल द्वारा उस पर कब्जा करने की चेतावनी देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\