विदेश की खबरें | चीन ने विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी संसद की स्थायी समिति में हांगकांग के एकमात्र प्रतिनिधि ताम यियू-चुंग ने संवाददाताओं से बातचीत में मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि यह कानून पारित हो गया।

चीनी संसद की स्थायी समिति में हांगकांग के एकमात्र प्रतिनिधि ताम यियू-चुंग ने संवाददाताओं से बातचीत में मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि यह कानून पारित हो गया।

उन्होंने कहा कि इस कानून में मौत की सजा का प्रावधान नहीं है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि इस कानून के प्रावधान अतीत के घटनाक्रमों पर भी लागू होंगे (अर्थात क्या यह कानूनी पिछली तिथि से लागू होगा)।

यह भी पढ़े | New Swine Flu-Like Virus Named G4: चीन में 'वैश्विक महामारी फैलाने में सक्षम' स्वाइन फ्लू वायरस की नई प्रजाति की पहचान-अध्ययन.

ताम ने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह कानून लोगों को परेशानियों खड़ी करने से रोकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हांगकांग का इस्तेमाल देश को बांटने के हथियार के तौर पर नहीं होने दें।’’

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ अखबार और सरकारी चैनल ‘आरटीएचके’ ने अनाम स्रोतों का हवाला देते हुए इससे पहले बताया कि मंगलवार को संसद की स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़े | India Bans 59 Chinese Apps: भारत के एक्शन से चीन परेशान, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कही बड़ी बात.

हालांकि न तो चीन की सरकार ने और न ही हांगकांग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने संवाददाताओं के साथ सप्ताहिक बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि स्थायी समिति की बैठक अभी चल रही है और ऐसे में कोई टिप्पणी करना ‘अनुचित’ होगा।

हांगकांग में लोकतंत्र के प्रख्यात समर्थक जोशुआ वांग, एग्नेश चाउ और नाथन लाउ ने फेसबुक पर बयान जारी करके यह संकेत दिया कि वे लोकतंत्र समर्थक संगठन डेमोसिस्टो से खुद को अलग कर सकते हैं। वांग ने कहा कि वह अपनी जान और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं है कि इस कानून के परिणाम क्या होंगे, लोगों को चीन प्रत्यर्पित किया जाएगा या उन्हें 10 साल तक की सजा या इससे ज्यादा की सजा हो सकती है।

हांगकांग के मध्य कारोबारी जिले में एक लग्जरी मॉल के बाहर सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और वे ‘ हांगकांग को स्वतंत्र करने और अब क्रांति’ के नारे लगा रहे हैं। इनमें से कई ‘हांगकांग स्वतंत्रता’ वाले झंडे और पोस्टर अपने हाथों में लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने बाद में इस मॉल वाले क्षेत्र की घेराबंद कर ली। लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और तलाशियां हो रही हैं।

इस कानून का हांगकांग के भीतर काफी विरोध हो रहा है और ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोपीय संघ सहित अन्य भी इसका विरोध कर रहे हैं।

ब्रिटेन ने कहा कि वह हांगकांग के 75 लाख लोगों में से करीब 30 लाख को रहने की पेशकश और संभवत: नागरिकता देने की पेशकश भी कर सकते हैं। हालांकि चीन ने इन सभी कदमों को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\