विदेश की खबरें | चीन ने ताइवान के नजदीक सैन्य अभ्यास करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने यह घोषणा अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को उनकी संभावित ताइवान यात्रा रद्द करने की चेतावनी देने के बाद की है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन ने यह घोषणा अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को उनकी संभावित ताइवान यात्रा रद्द करने की चेतावनी देने के बाद की है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

एक अधिकारी ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सत्तारूढ़ कम्युनिष्ट पार्टी की सैन्य इकाई पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) फुजियान सूबे में पिंगटन द्वीप के करीब सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ‘लाइव फायर एक्सरसाइज’ कर रही है।

इस तरह के युद्धाभ्यास में आमतौर पर तोपों का इस्तेमाल होता है। हालांकि, चीन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या शनिवार के अभ्यास में मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है।

चीनी अधिकारी ने बताया कि समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने जहाजों को इलाके में जाने से बचने की चेतावनी दी है।

पेलोसी अगर ताइवान की यात्रा करती हैं तो यह 1997 के बाद किसी शीर्ष अमेरिकी निर्वाचित प्रतिनिधि की इस द्वीपीय देश की पहली यात्रा होगी। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन से फोन पर हुई बातचीत में चीन के ताइवान से निपटने के मामले में किसी ‘विदेशी हस्तक्षेप’ को लेकर चेतावनी दी थी।

चीन ने कहा कि ताइवान को विदेश संबंध स्थापित करने का कोई अधिकार नहीं है। उसने कहा कि वह अमेरिकी नेता की यात्रा को दशकों से ताइवान की लगभग स्वतंत्र रही स्थिति को आधिकारिक बनाने के लिए प्रोत्साहन देने के कदम के तौर पर देखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\