देश की खबरें | दिल्ली की आंगनवाड़ियों में बच्चों को बाजरा और मूंगफली की चाट के साथ मिलेगा पौष्टिक आहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की आंगनवाड़ियों में बच्चों को इस सर्दी में रागी के लड्डू और कुरकुरी मूंगफली की चाट जैसे स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर भोजन मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने भोजन का नया मेन्यू जारी किया है, जिसमें मोटे अनाज से बनी चीजें सहित छह नयी चीजें शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली की आंगनवाड़ियों में बच्चों को इस सर्दी में रागी के लड्डू और कुरकुरी मूंगफली की चाट जैसे स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर भोजन मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने भोजन का नया मेन्यू जारी किया है, जिसमें मोटे अनाज से बनी चीजें सहित छह नयी चीजें शामिल हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना के तहत विभाग ने ठंड के महीनों के दौरान लाभार्थियों को दिए जाने वाले भोजन के पोषक तत्व को बढ़ाने के लिए सितंबर 2024 में भोजन के मेन्यू को संशोधित किया था, जिसमें उनके भोजन में बाजरा, ज्वार और सोया आटा जैसे मोटे अनाज शामिल किए गए थे।’’

उन्होंने बताया कि विभाग ने रागी, बेसन लड्डू, मूंगफली चाट, लोबिया चाट, मूंगफली पोहा और चपाती जैसे नए खाद्य पदार्थ शामिल किए हैं।

डब्ल्यूसीडी की पोषण विशेषज्ञ अर्चना ने बताया कि भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए सर्दियों के अनुकूल खाद्य पदार्थ जैसे कि पालक को शामिल किया गया है। इसी तरह, मीठे दलिया की जगह मीठे बाजरे को शामिल किया गया है।

अर्चना ने बताया, ‘‘बाजरा को पारंपरिक ‘सुपरफूड’ माना जाता है। बाजरा अब सभी श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए आधार सामग्री बन गया है। फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा युक्त खाद्य सामग्री आंगनवाड़ी में परोसे जाने वाले भोजन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होता है कि बच्चों को न केवल पर्याप्त कैलोरी मिलेगी, बल्कि उनकी वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी मिलेंगे।

अधिकारी ने बताया कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए बाजरे को भी ‘टेक होम राशन’ योजना में शामिल किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि यह बदलाव आधुनिक आहार संबंधी सिफारिशों के अनुरूप है, जो टिकाऊ और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को प्राथमिकता देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\