पाकिस्तान के धार्मिक स्कूलों में बाल यौन उत्पीड़न आम बात

मुहीम्मन की रिश्तेदार शाजिया ने बताया कि उनका मानना है कि पाकिस्तान के धार्मिक स्कूलों में बच्चों का यौन उत्पीड़न आम बात है।

अब उसे स्कूल में डर लगता है। इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण पंजाब के पाकपट्टन शहर के एक धार्मिक स्कूल के मौलवी ने उससे वॉशरूम में कुकर्म करने का प्रयास किया।

मुहीम्मन की रिश्तेदार शाजिया ने बताया कि उनका मानना है कि पाकिस्तान के धार्मिक स्कूलों में बच्चों का यौन उत्पीड़न आम बात है।

उन्होंने बताया कि मौलवी मोइद शाह को वह बचपन से जानती है और उसे आदतन बाल यौन उत्पीड़क बताती है जो छोटी बच्चियों से अपनी शर्ट ऊपर करने के लिए कहता है।

शाजिया ने बताया, ‘‘उसने लड़कों और दो-तीन लड़कियों के साथ भी गलत काम किया।’’ उसने कहा कि एक बच्ची से उसने इतनी बर्बरता की कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

एसोसिएटेड प्रेस की खोज में पाया गया कि पूरे पाकिस्तान में मदरसों एवं अन्य धार्मिक स्कूलों में पढ़ा रहे मौलवियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, बलात्कार और शारीरिक उत्पीड़न के कई मामले दर्ज हैं। इन संस्थानों में देश के गरीब बच्चे काफी संख्या में पढ़ते हैं।

पाकिस्तान में 22 हजार पंजीकृत मदरसे हैं जहां 20 लाख से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन कई धार्मिक स्कूल पंजीकृत नहीं हैं।

पुलिस का कहना है कि मौलवियों द्वारा बच्चों का यौन उत्पीड़न व्यापक है और अभी तक जो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हैं वे बहुत कम हैं। दर्जनों रिपोर्ट के बावजूद किसी मौलवी को सजा नहीं हुई है।

पाकिस्तान में मौलवी शक्तिशाली समूह हैं और जब उनके खिलाफ उत्पीड़न के मामले आते हैं तो वे एकजुट हो जाते हैं। वे आरोपियों पर ईशनिंदा या इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाकर बच जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट