देश की खबरें | प्रियंका को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह से जुड़े मामले पर 'भ्रामक' टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक नोटिस भेजा और उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

लखनऊ, 25 जून उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह से जुड़े मामले पर 'भ्रामक' टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक नोटिस भेजा और उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने प्रियंका को भेजे नोटिस में कहा कि आयोग ने तीन दिन के अंदर जवाब देने की अपेक्षा की है।

यह भी पढ़े | बिहार में आज आकाशीय बिजली गिरने और आंधी तूफान से 83 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नोटिस में कहा गया है कि अगर वह अपनी पोस्ट का खंडन नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रियंका ने कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह में पिछले दिनों 57 लड़कियों के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने और उनमें से सात के गर्भवती होने की घटना की तुलना बिहार के मुजफ्फरपुर की एक घटना से करते हुए दावा किया था कि ऐसी ही एक वारदात देवरिया जिले में भी हो चुकी है।

यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.

आयोग ने प्रियंका की इस पोस्ट का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे भ्रामक तथा तथ्यहीन बताया था और इसे बालिकाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया था।

नोटिस में कहा गया है कि प्रियंका की इस भ्रामक पोस्ट की वजह से बालिका संरक्षण गृह की लड़कियों को मानसिक पीड़ा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\