देश की खबरें | बाल अधिकार आयोग ने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (ओएससीपीसीआर) ने बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त कार्यालय को लॉकडाउन के दौरान नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा और कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 10 सितंबर ओडिशा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (ओएससीपीसीआर) ने बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त कार्यालय को लॉकडाउन के दौरान नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा और कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया।

आयोग की अध्यक्ष संध्यावती प्रधान ने पुलिस को एक निजी समाचार चैनल के अधिकारियों के खिलाफ कथित रूप से घटना को दबाने की कोशिश करने के लिए कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1,152 नए केस, संक्रमितों की संख्या 58,079 हुई: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीड़िता की मां एक निजी समाचार चैनल में काम करती हैं और उसके ही कार्यालय के दो लोग कथित तौर पर इस घटना में शामिल थे।

आरोपियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया था, जब 13 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 नाबलिकों द्वारा 9 वर्षीय बहरी लड़की का यौन उत्पीड़न.

प्रधान ने कहा कि चैनल के प्रबंध निदेशक, पुलिस आयुक्त कार्यालय और खुर्दा जिले के जिलाधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है।

पीड़िता की मां की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के 10 दिन बाद आयोग ने यह कार्रवाई की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\