देश की खबरें | बाल सुधार गृह में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 24 अगस्त छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बलात्कार के आरोपी 14 वर्षीय बालक ने सुधार गृह में फांसी लगाकर जान दे दी है।

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के जगदलपुर जिला मुख्यालय में स्थित बाल सुधार गृह के शौचालय में आज बालक का शव फांसी पर लटका मिला।

यह भी पढ़े | Thane 17 Private Hospitals: मुंबई से सटे ठाणे में 17 प्राइवेट अस्पतालों ने कोरोना मरीजों से वसूले 1.82 करोड़ रुपये.

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले कोंडागांव के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस महीने की 21 तारीख को बालक को 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद बालक को सुधार गृह में भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि आज जब बालक देर तक शौचालय से बाहर नहीं निकला तब वहां मौजूद कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। कर्मचारियों ने देखा कि बालक फांसी से लटका हुआ था।

यह भी पढ़े | ISI ने सेक्स वर्कर का इस्तेमाल कर गोरखपुर के शख्स को किया ब्लैकमेल.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)