देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री योगी ने जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम यहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।

वाराणसी (उप्र), 14 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम यहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का 18 जून को वाराणसी आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि मोदी मेहंदीगंज में जनसभा और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे।

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में योगी वाराणसी में तैयारियों जायजा लेने पहुंचे हैं।

शुक्रवार को जारी एक अधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले मेहंदीगंज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बयान के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के संग बैठक करके वाराणसी और आस-पास के जिलों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। बयान के अनुसार योगी ने विकास की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सेवापुरी के मेहंदीगंज स्थित प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर उतरा। योगी ने यहां प्रधानमंत्री की सुरक्षा, जनसभा स्थल पर पार्किंग, जनता के आवागमन, नेताओं के रूट समेत प्रमुख बिंदुओं की जानकारी ली।

इस दौरान मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने जनसभा स्थल का रूट मैप मुख्यमंत्री को दिखाया और हर बिंदु की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा दायरा, आंतरिक सुरक्षा और बाह्य सुरक्षा की जानकारी योगी को दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\