देश की खबरें | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कोविड-19 हालात की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को कोविड-19 के लिए अस्पताल सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां तथा अन्य सुविधाएं मौजूद हैं ।

देहरादून, 21 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को कोविड-19 के लिए अस्पताल सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां तथा अन्य सुविधाएं मौजूद हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार अपने समस्त संसाधनों के साथ पूर्ण निष्ठा से प्रदेश की जनता की हरसंभव मदद करने तथा बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए, जनता के साथ मज़बूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य जरूरी उपकरण हैं।

रावत ने पहले यहां अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस केन्द्र की क्षमता फिलहाल 450 बिस्तरों की है जबकि यहां 500 बिस्तर और बढाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री रावत ने कोविड केयर सेंटर में लोगों को आवश्यक सामग्री की किट और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सरकारी दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया और कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\