देश की खबरें | मुख्यमंत्री पटेल ने गुजरात स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं, लेकिन अपने पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण जामनगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

अहमदाबाद, एक मई मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं, लेकिन अपने पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण जामनगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

भूपेंद्र पटेल के पुत्र अनुज पटेल को रविवार को मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) हुआ था और अहमदाबाद के के. डी. अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। उन्हें आगे के इलाज के लिए सोमवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, “अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज जामनगर में होने वाले गुजरात स्थापना दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे।”

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जामनगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने गुजरात के लोगों को 63वें स्थापना दिवस की ट्विटर के जरिये बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “गुजरात राज्य स्थापना दिवस - गुजरात गौरव दिवस की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश की स्थापना और गौरवशाली विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों को कोटि-कोटि नमन। गुजरात राज्य सर्वांगीण विकास के नए शिखर पर पहुंचे और गुजरात के लोगों को शाश्वत सुख, शांति और समृद्धि मिले।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ-साथ अपनी अनूठी संस्कृति के कारण एक पहचान बनाई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नयी ऊंचाइयों को छूता रहे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान