देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने करगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1999 में हुए करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ, सात जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1999 में हुए करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “करगिल युद्ध के नायक, पराक्रम और प्रण की प्रतिमूर्ति, परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

उन्होंने लिखा, “ ‘ये दिल मांगे मोर’ का उद्घोष करने वाले इस वीर योद्धा का साहस, संकल्प और सर्वोच्च समर्पण हर भारतवासी के लिए एक प्रेरणा है।”

कैप्टन बत्रा सात जुलाई, 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ के दौरान लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया था।

भारतीय सेना ‘ऑपरेशन विजय’ में अपनी जीत की 26वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है।

भारतीय सैन्य बलों ने जम्मू कश्मीर में करगिल की पहाड़ियों पर घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानियों को खदेड़ने के लिए ऐतिहासिक युद्ध लड़ा था। तब से 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल