देश की खबरें | मुख्यमंत्री नायडू ने जगन की चित्तूर यात्रा के दौरान फोटो पत्रकार पर 'हमले' की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के चित्तूर जिले के बंगारुपलेम आम बाजार के दौरे के दौरान वाईएसआरसीपी समर्थकों द्वारा एक फोटो पत्रकार पर कथित हमले की कड़ी निंदा की।

अमरावती, 10 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के चित्तूर जिले के बंगारुपलेम आम बाजार के दौरे के दौरान वाईएसआरसीपी समर्थकों द्वारा एक फोटो पत्रकार पर कथित हमले की कड़ी निंदा की।

रेड्डी ने नौ जुलाई को किसानों से बातचीत करने और आम की गिरती कीमतों तथा फसल खरीद से संबंधित मुद्दों पर उनकी शिकायतें सुनने के लिए बाजार का दौरा किया था।

नायडू ने कहा कि एक स्थानीय समाचार पत्र के फोटोग्राफर शिवकुमार पर उनके पेशेवर कर्तव्यों के तहत यात्रा को कवर करते समय "हमला" किया गया।

बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और चित्तूर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने शिवकुमार से फोन पर बात की, उनके स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली व उनके परिवार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।"

उन्होंने कहा, "यह सुनकर दुख होता है कि कैसे नेताओं ने कथित तौर पर इस क्रूर हमले को उकसाया। मीडिया के खिलाफ इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को न्याय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और राज्य में मीडिया की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर