देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत पर जताया दुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के जवाहर नगर में आवारा कुत्तों के एक झुंड के हमले में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 17 जुलाई शहर के जवाहर नगर में आवारा कुत्तों के एक झुंड के हमले में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात बच्चा अपने घर से बाहर निकला और एक कुत्ता उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। बाद में कुछ आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह नोंचा तथा काटा जिससे वह घायल हो गया।

जवाहर नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पीड़ित परिवार सिद्दीपेट जिले का रहने वाला है और दो महीने पहले वह जवाहर नगर में रहने आया था।

कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं की शिकायतों पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह आवारा कुत्तों की समस्या वाले इलाकों के निवासियों की शिकायतें प्राप्त करने के लिए एक ‘टोल फ्री नंबर’ या ‘कॉल सेंटर’ स्थापित करें।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक बैठक में उन्होंने कुत्तों के हमलों के कारणों का अध्ययन करने के लिए पशु चिकित्सकों और ‘ब्लू क्रॉस’ जैसे पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों वाली विशेषज्ञों की एक समिति बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने अधिकारियों को कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि हैदराबाद के सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुत्ते के काटने के पीड़ितों के उपचार के लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

यासिर नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\