देश की खबरें | मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय सर्वेक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि संकट के इस समय में सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।

पीलीभीत/लखीमपुर खीरी (उप्र), 10 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि संकट के इस समय में सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पीलीभीत की पूरनपुर, सदर और बीसलपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी हासिल की।

इसके बाद उन्होंने पीलीभीत के चंदिया हजारा और अध्यापुर जगतपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

आदित्यनाथ ने आपदा से प्रभावित लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 133 गांव जुलाई माह के पहले सप्ताह में ही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं, हजारों हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है और बाढ़ से बचाव के लिये जन प्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह जुटे हुए हैं।

आदित्यानाथ ने कहा कि नेपाल और उत्तराखंड से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश की नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई थी, इसी वजह से जुलाई के पहले हफ्ते में ही प्रभावित इलाकों के लोगों को बाढ़ से जूझना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग नदी और तटबंध के बीच में रहते हैं वे हर बार बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं, अगर वे सहमति देंगे तो सरकार उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाने की व्यवस्था करेगी।

आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित कुछ लोगों को खुद राहत सामग्री वितरित की, इसके बाद वह बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और वहां ठहरे लोगों का हालचाल जाना।

उन्होंने जिले के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने और समय रहते राहत सामग्री बांटने एवं सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

उन्होंने खराब हुईं फसलों का तत्काल सर्वे कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिये।

इसके बाद आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित पीलीभीत के इलाकों का दौरा करने के बाद लखीमपुर खीरी पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। बाद में उन्होंने सोरिया ग्राम सभा के मजरा महादेव में नाव पर बैठकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के शारदा नगर पहुंचकर शारदा नदी पर बने बैराज से नदी के जलस्तर को देखा, साथ ही अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने शारदा नगर के बाढ़ राहत शिविर जाकर आपदा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी।

आदित्यनाथ ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के 12 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां पर युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, एसएसबी की बाढ़ मोचन इकाई के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है, इसी का परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा