देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश गवई दिल्ली सरकार के वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए, पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने शनिवार को कहा कि वन केवल हमारे ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भी हैं। उन्होंने विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारत के प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने शनिवार को कहा कि वन केवल हमारे ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भी हैं। उन्होंने विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

वह दिल्ली सरकार द्वारा वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत दिल्ली रिज स्थित पीबीजी मैदान में आयोजित एक विशाल वृक्षारोपण अभियान में बोल रहे थे।

प्रधान न्यायाधीश ने दिल्ली की प्रदूषण से सलाना लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अक्टूबर आते ही सभी चिंतित होने लगते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकास महत्वपूर्ण है, लेकिन हमें इसके लिए चुकाई गई कीमत को भी समझना होगा। मानवता की परंपरा का हिस्सा रहे वन केवल हमारे ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भी हैं। वे दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’

गवई उच्चतम न्यायालय के 20 न्यायाधीशों और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ इस अभियान में शामिल हुए।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी हिस्सा था।

प्रधान न्यायाधीश ने सतत विकास पर उच्चतम न्यायालय के निरंतर जोर और प्रदूषण नियंत्रण पर उसके ऐतिहासिक परामर्शों पर प्रकाश डाला और सभी हितधारकों से राजधानी के पर्यावरणीय संकट से निपटने में अपनी साझा जिम्मेदारी को पहचानने का आग्रह किया।

सिरसा ने प्रधान न्यायाधीश गवई और अन्य न्यायाधीशों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी उपस्थिति ने सामूहिक रूप से किए गए कार्य के महत्व का एक सशक्त संदेश दिया।

पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘जैसा कि प्रधान न्यायाधीश ने सही कहा है, दिल्ली के पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।’’

संतोष रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी