कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उच्च न्यायालयों में रिक्तियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कई उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों एवं न्यायाधिकरणों के प्रमुखों के पद खाली होने को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार इन रिक्तियों को नहीं भर पा रही है क्योंकि वह अपनी विचारधारा के साथ लगाव रखने वाले लोगों की तलाश कर रही है.

पी चिदंबरम (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 7 अगस्त : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (Chidambaram) ने कई उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों एवं न्यायाधिकरणों के प्रमुखों के पद खाली होने को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार इन रिक्तियों को नहीं भर पा रही है क्योंकि वह अपनी विचारधारा के साथ लगाव रखने वाले लोगों की तलाश कर रही है.

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के निर्धारित 1,080 पदों में 416 खाली हैं. न्यायाधिकरणों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं. कई न्यायाधिकरणों के प्रमुख के पद खाली हैं.’’ उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार सात साल से सत्ता में होने के बावजूद इन रिक्तियों को भर क्यों नहीं पा रही है या फिर इन रिक्तियों को भरने का इरादा क्यों नहीं कर रही है? यह भी पढ़ें : S. Sreesanth ने धूमिल हो रहे नाम के साथ शेयर की खास तस्वीर, कही दिल को छू लेने वाली बात

चिदंबरम ने आरोप लगाया, ‘‘ असली कारण यह है कि सरकार ऐसे व्यक्तियों की तलाश में है जो उनकी प्रतिगामी सोच और विचारधारा से लगाव रखते होंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त