देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, 28 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुरक्षाबलों के सामने दो नक्सलियों मिलिशिया कमांडर शंकर उर्फ पोज्जा वंजाम (38) और मेडिकल टीम के सदस्य दशरु कुंजाम (26) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली वंजाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे ‘‘लोन वर्राटू अभियान’’ (घर वापस आइए) से प्रभावित होकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है।

‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत अब तक जिले में 167 इनामी नक्सलियों समेत कुल 654 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी